Home Delhi आमिर खान व गौरी की शादी पांच को
Delhi

आमिर खान व गौरी की शादी पांच को

आमिर खान व गौरी की शादी पांच को

Share
आमिर खान व गौरी की शादी पांच को
Share

नई दिल्ली। देश ही नहीं दुनिया के मशहूर और मारूफ बॉलवुड के 60 साल के सुपर स्टार आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी शादी करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया की मार्फत यह गुड न्यूज खुद आमिर खाने ने दी है। उन्होंने कहा है कि वह 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ अपने बांद्रा स्थित आवास पर एक निजी समारोह में शादी (Registered Marriage) करने जा रहे हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने रिश्ते को आधिकारिक (official) रूप देने जा रहे हैं, जिसकी चर्चा पूरे मनोरंजन जगत में हो रही है। गौरी की उम्र लगभग 47 वर्ष है। वह एक तलाकशुदा सिंगल मदर हैं और उनका एक बेटा है। गौरी स्प्रैट और आमिर खान 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में एक बेहद निजी कोर्ट मैरिज समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह कोई ग्रैंड रिसेप्शन या बड़ा इवेंट नहीं, बल्कि परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होने वाली एक बेहद सादगी भरी रजिस्टर्ड मैरिज होगी। इस समारोह में लगभग 150 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी को अपनी पार्टनर के तौर पर सबके सामने पेश किया था।

रीना और किरन राव से भी शादी

इससे पहले आमिर खान ने फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता और डायरेक्टर किरण राव से शादी की थी, जिनसे उन्हें तीन बच्चे (जुबैर, ईरा और आजाद) हैं। अपनी शादी के अलावा, आमिर खान के काम और निजी जीवन को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। खासतौर से कई साल पहले संडे के दिन सुबह के वक्त आने वाला उनका कार्यक्रम दुनिया भर में चर्चित हुआ था।

कौन है गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट जिससे आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं वो बेग्लुरू की कामयाब उद्यमी हैं। गौरी एक बहुसांस्कृतिक (Multicultural) परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी जड़ें तमिल, ब्रिटिश, पंजाबी और आयरिश समुदायों से जुड़ी हैं। वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं। वह फिलिप स्प्रैट (Philip Spratt) की पोती हैं। फिलिप स्प्रैट ब्रिटिश मूल के एक प्रसिद्ध कम्युनिस्ट और लेखक थे, जो बाद में भारत आ गए और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन व सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी मां, रीता स्प्रैट, बेंगलुरु में पहला हाई-एंड (पॉश) सैलून चलाने के लिए जानी जाती थीं। गौरी ने अपनी स्कूली शिक्षा ब्लू माउंटेन स्कूल से पूरी की है। इसके बाद, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन (University of the Arts London) से फैशन स्टाइलिंग और क्रिएटिव आर्ट्स/फोटोग्राफी की पढ़ाई की। वह ब्यूटी और हेयर केयर इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वर्तमान में वह मुंबई में एक मशहूर सैलून चेन BBlunt का प्रबंधन संभालती हैं। इसके अलावा, वह आमिर खान प्रोडक्शंस (Aamir Khan Productions) में भी अपने क्रिएटिव इनपुट्स के जरिए सहयोग करती हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =

Related Articles

नरगिस ने कहा था “मीना, मौत मुबारक हो

नरगिस ने कहा था "मीना, मौत मुबारक हो

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे के इंजी. व प्रोजेक्ट मैनेजर सस्पेंड

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे के इंजी. व प्रोजेक्ट मैनेजर सस्पेंड

20 करोड़ जुटेंगे खामनेई के अंतिम संस्कार में

20 करोड़ जुटेंगे खामनेई के अंतिम संस्कार में

पीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक

पीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक