Home मेरठ व्यापारी बोले कार नहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट
मेरठ

व्यापारी बोले कार नहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट

Share
व्यापारी बोले कार नहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट
Share
मेरठ। पीएम मोदी की अपील के असर के चलते शहर के तमाम बाजारों में व्यापारियों ने कार छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपना लिया है। शहर की पुरानी कोतवाली के खंदक बाजार के हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ ने व्यापारियों ने बजाए गाड़ियों के पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आने जाने का निर्णय आज लिया है। इस संबंध में एक बैठक प्रधान अंकुर गोयल की अध्यक्षता व महामंत्री नीलकमल रस्तौगी के संचालन में हुई। बैठक में प्रधान अंकुर गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ने देश हित में पैट्रोल बचत एवं उर्जा संरक्षण को लेकर जो सन्देश दिया है वो केवल अपील ही नही बल्कि राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक के लिये आवाहन है कि वो अपने सहयोग की आहुति इस यज्ञ में प्रदान करें। इसी से प्रेरित होकर हैण्डलूम वस्त्र व्यापारी संघ रजि. ने बाजार में आने के लिये एक परिवार के व्यक्ति अलग- 2 वाहनो का प्रयोग ना करें, अपितु एक ट-व्हिलर पर दो ब्यक्ति और कार में चार व्यक्ति वो चाहे एक परिवार के हो या पडौस में रहने वाले अपने साथी हो साथ चलें। फैक्ट्री जाने वाले एक परिवार के लोग एक साथ एक ही समय पर घर से प्रस्थान करे, ना कि अलग-2 गाडियो से। शहर से बाहर जाने के लिये बजाए कार के कुछ समय पब्लिक वाहन जैसे बस / ट्रेन / मैट्रो आदि से सफर करें। इन छोटे-2 सहयोग से पैट्रोल, डीजल की तो बचत होगी ही समय और खर्च भी बचेगा साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी सहायता मिलेगी। पार्किंग की समस्या का भी समाधान होगा। सभी व्यपारियों नें पीएम की अपील पर ईंधन की बचत की बात कही है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − four =

Related Articles

धरने पर बैठी महिलाएं बोली सभी की साझा लड़ाई

धरने पर बैठी महिलाएं बोली सभी की साझा लड़ाई

डा. साेमेन्द्र तोमर ने काली पलटन में पूजा कर लिया आर्शीवाद

डा. साेमेन्द्र तोमर ने काली पलटन में पूजा कर लिया आर्शीवाद

बैल ठेला खींचकर महंगाई विराेधी प्रदर्शन

बैल ठेला खींचकर महंगाई विराेधी प्रदर्शन

मंदिर के समीप नॉनवेज के बिक्री पर हंगामा

मंदिर के समीप नॉनवेज के बिक्री पर हंगामा