Home मेरठ रिक्शा चलाकर कांग्रेसियों का महंगाई विरोध प्रदर्शन
मेरठ

रिक्शा चलाकर कांग्रेसियों का महंगाई विरोध प्रदर्शन

रिक्शा चलाकर कांग्रेसियों का महंगाई विरोध प्रदर्शन

Share
रिक्शा चलाकर कांग्रेसियों का महंगाई विरोध प्रदर्शन
Share
मेरठ। पेट्रोल, डीज़ल एवं सीएनजी गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बच्चा पार्क चौराहे पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा एवं मेरठ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने रिक्शा चलाकर बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं वाहन चालकों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बनकर सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आम लोगों के हक, राहत और अधिकारों की लड़ाई है तथा कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, डॉ. यूसुफ कुरैशी, अनिल अरोड़ा, बबीता गुर्जर, रीना शर्मा, संजय कटारिया, शमसुद्दीन चौधरी, रॉबिननाथ गोलू, महेंद्र गुर्जर, विनोद सोनकर, अनिल प्रेमी, पीयूष वशिष्ठ, विक्रांत वशिष्ठ, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, अभिमन्यु त्यागी, दीपक शर्मा, अशोक आर्य, अल्तमश त्यागी, सुमित विकल, सचिन शर्मा, राज केसरी, शुभम त्यागी, मुल्ला जी अशरफ, फिरोज चौधरी, मगन शर्मा, कपिल शर्मा, इकरामुद्दीन अंसारी, कल्लू मलिक, संजय वर्मा, गफ्फार मलिक, अज़ीम प्रधान, रवि कुमार, मतीन अंसारी, सुषांत शर्मा एवं हाजी इसरत, राजू यादव, ललित कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − thirteen =

Related Articles

बैल ठेला खींचकर महंगाई विराेधी प्रदर्शन

बैल ठेला खींचकर महंगाई विराेधी प्रदर्शन

मंदिर के समीप नॉनवेज के बिक्री पर हंगामा

मंदिर के समीप नॉनवेज के बिक्री पर हंगामा

बेटियां फाउंडेशन ने संवाद कर किया जागरूक

बेटियां फाउंडेशन ने संवाद कर किया जागरूक

कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन