Home Delhi आज का राशि फल
Delhi

आज का राशि फल

आज का राशि फल

Share
आज का राशि फल
Share

रविवार होने के कारण सूर्य देव की पूजा करें और शिव जी का अभिषेक करना शुभ रहेगा।

श्रीधाम वृंदावन/मेरठ। 26 अप्रैल 2026 को वैशाख शुक्ल दशमी और रविवार है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार रविवार होने के कारण सूर्य देव की पूजा करें और शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा।। अटके हुए काम बन जाएंगे। जिस अच्छी खबर का इंतजार है वो जरूर मिलेगी। हालांकि आज के दिन कर्क और मिथुन राशि वालों को बेहद संभल कर रहने की जरूरत है। अकारण कोई जोखिम मोल ना लें। वृषभ राशि में मालव्य योग और कन्या में बुधादित्य योग से लाभ के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह दिन सभी राशियों के लिए करियर और संबंधों में मिला-जुला रहेगा। मेरठ के पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी मंदिर के पुजारी विवेक शर्मा बताते हैं कि हनुमान जी एक ऐसे देवता है जो विराज रहे हैं और उनकी पूजा से बुरे ग्रह भी अच्छे ग्रह हो जाते हैं। हनुमान जी की पूजा अवश्य करें।

ऐसा रहने वाला है आप का आज का दिन

मेष राशि वालों के लिए दिन संतुलन और सुकून लेकर आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वृषभ राशि वालों के लिए नया अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी योजनाओं से लाभ और रोमांस के लिए अच्छा दिन है। मिथुन राशि वाले आज वाणी से सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाए रखें। विरोधियों से सावधान रहें और जानकारी साझा करने से बचें। कर्क राशि वाले सावधान रहें। सतर्क रहें, विशेषकर लेनदेन में। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कानूनी मामलों में जल्दबाजी न करें। सिंह वालों के लिए मिला जुला रहेगा। आप चुम्बकीय व्यक्तित्व के धनी रहेंगे, लोग आपसे आकर्षित होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन किसी की आलोचना से बचें। कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना। तुला राशि वालों के कभी धूंप कभी छांव। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन चंचलता के कारण काम में देरी हो सकती है। मुस्कुराते रहें, सब ठीक हो जाएगा। वृश्चिक राशि वालों करियर में मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धनु वालों का दिन अच्छा होने वाला है। यात्रा के योग बन सकते हैं। ज्ञान की वृद्धि होगी। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। मकर राशि वालों के लिए गुड न्यूज है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुंभ राशि वालों रिश्तों पर ध्यान देने का दिन है। सप्ताह के अंत में रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मीन राशि वालों रविवार होने के कारण सूर्य देव की पूजा करें और शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा। हो सकता है कोई बड़ा अटका काम बन जाए।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =

Related Articles

घर पर लिख दिया गद्दार खूब हुआ हंगामा

घर पर लिख दिया गद्दार खूब हुआ हंगामा

ट्रंप के आगे इस मजबूरी की वजह क्या

ट्रंप के आगे इस मजबूरी की वजह क्या

बातचीत के टेबल पर होंगे ईरान व यूएस

बातचीत के टेबल पर होंगे ईरान व यूएस

राघव समेत आप के तीन सांसद भाजपा में शामिल

राघव समेत आप के तीन सांसद भाजपा में शामिल