Home मेरठ नाले नालियों पर अवैध कब्जे कैसे हो वार्ड 66 में सफाई
मेरठ

नाले नालियों पर अवैध कब्जे कैसे हो वार्ड 66 में सफाई

नाले नालियों पर अवैध कब्जे कैसे हो वार्ड 66 में सफाई

Share
नाले नालियों पर अवैध कब्जे कैसे हो वार्ड 66 में सफाई
Share

मेरठ।  नगर निगम का वार्ड 66 शाेहराब गेट आमतौर पर अफसरों की फेहरिस्त में वीआईपी वार्ड के तौर पर शुमार किया जाता है, लेकिन इस वीआईपी वार्ड पर इन दिनों बुरी बीत रही है। हालात कितने खराब हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वार्ड में नगर निगग के सफाई कर्मचारियों ने नाले नालियों की सफाई से ही हाथ खड़े कर दिए हैं। इसकी वजह से खुद यहां के लोग हैं, जिन्होंने नाले नालियों पर कब्जे कर लिए हैं। कब्जे भी छोटे मोटे नहीं बल्कि पांच-पांच फुट तक दुकानों के चबूतर आगे कर नाले नालियों को बंद कर दिया है। इसी वजह से यहां सफाई नहीं हो पा रही है। लोग बीमार हो रहे हैं। एक तो जानलेवा गर्मी दूसरी सफाई का ना हो पाना, लोगों की जान पर बनी हुई है।

वार्ड 66 शोहराबगेट इलाके में डेयरियां और मीट की दुकानें काफी हैं। जहां डेयरियां आबादी के बीच होंगी और मीट की दुकानें भी होंंगी, वहां लाजमी है कि नाले नालियां चौक होगी। डेयरियों से निकलने वाला गाेबर डेयरियों से बहाया जाता है तो नाले नालियों में पहुंच जाता है। कमोवेश यही स्थिति मीट की दुकानों की है। मीट का जितना भी आवशेष होता है वह सभी नालों में में बहा दिया जाता है। नौबत यही तक होती तो भी गनीमत थी, लेकिन मुसीबत यह है कि जो गोबर व मीट के अवशेष बहाए दिए जाते हैं उनको साफ इसलिए नहीं किया जा रहा है क्यों की दुकानदारों ने नाले नालियां कब्जा लिए हैं। उन पर पक्के लिंटर डाल दिए गए हैं।

ऐसा नहीं है कि यहां नगर निगम ने या नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने स्टाफ नहीं लगाया हुआ है। इस वार्ड में नाले नालियों की सफाई के पर्याप्त स्टाफ है। यह स्टाफ इस इलाके मे सफाई के लिए नियमित रूप से आता भी है, लेकिन उसके बाद भी सफाई इसलिए नहीं हो पा रही है क्योंकि नाले नालियों पर कब्जे किऐ गए हैं। यहां से गंदगी की समस्या को लेकर नगरायुक्त से मिलने के लिए नगर निगम पहुंचे कुछ लोगों ने नाम ना छापे जाने की शर्त पर बताया कि जब तक नाले नालियों पर किए गए अवैध कब्जे नहीं तोड़े जाएंगे तब तक नाले नालियों की ठीक तरीके से सफाई मुमकिन नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड 66 वीआईपी क्यों है। इस वार्ड में पूर्व मंत्री व बड़ा मुस्लिम चेहरा हाजी याकूब का घर पड़ता है। इसी वार्ड में पूर्व राष्ट्रपति के फैमली डाक्टर यानि हकीम जी का भी आवास पड़ता है। उन्हीं के पुत्र व पूर्व मंत्री डा. मैराजुद्दीन अहमद का भी आवास इसी वार्ड में पड़ता है। शहरके पुरानी कातवाली इलाके के सबसे संवदेनशील इलका भी यही कहलाता है। हालांकि जो ज्ञापन देने आए थे उनकी मुलाकात नगरायुक्त से नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने अपनी परेशानी इस संवाददाता को सुनाते हुए समाधान कराए जाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि सबसे ज्यादा मुसीबत मस्जिद की दुकानों के किराएदारों ने की हुई है। उन्होंने नाले नालियां सभी कब्जा कर दुकान में मिला लिए हैं। जब तक उनके कब्जे नहीं टूटेंगे तब तक सफाई संभव नहीं है। नगरायुक्त से उन्हेांने मस्जिद की दुकानों के किराएदारों के किए गए कब्जे तुड़वाए जाने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

Related Articles

राम के नाम पर धरना उठा गए सांसद

धरना स्थल पर पहुंचे अरुण गोविल बोले रखें भरोसा

भाजपा नेता पहुंचे घायल व्यापारी को देखने

भाजपा नेता पहुंचे घायल व्यापारी को देखने

राम जी आ तो आ गए क्या दूर हो पाएंगे संकट

राम जी आ तो आ गए क्या दूर हो पाएंगे संकट

श्री जी की स्वर्ण रथ यात्रा का आयोजन

श्री जी की स्वर्ण रथ यात्रा का आयोजन