Home मेरठ अतुल प्रधान का महात्मा फूले को नमन
मेरठ

अतुल प्रधान का महात्मा फूले को नमन

सरधना के फलावदा में धूमधाम से मनायी जयंती

Share
अतुल प्रधान का महात्मा फूले को नमन
Share

मेरठ। विधायक अतुल प्रधान ने अपने विधानसभा क्षेत्र सरधना के फलावदा नगर में महान विचारक और समाज सुधारक क्रांतिसूर्यश् महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाकर उन्हें नमन: किया और नगर स्थित महात्मा फूले की प्रतिमा को दूध से नहलाकर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सभी ने महात्मा ज्योतिबा फूले को भारत रत्न की मांग का प्रस्ताव पास किया। उन्होंने कहा कि हम मांग करते है कि ऐसी महान विभूति को जल्द से जल्द भारत रत्न मिलना चाहिये। महात्मा फूले ने वंचित पिछड़े शोषितों के हिस्सेदारी के लिये कई आन्दोलन किये। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज के हक और न्याय की विचारधारा का अनुसरण करना होगा। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समानता के लिए आपका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अमरपाल सैनी (प्रदेश सचिव सपा),बच्चीलाल सैनी (पूर्व प्रत्याशी खतौली वि0 स0),मनोज सैनी, लाल सिंह सैनी, बिट्टू सैनी, पिंटू सैनी, मनीष सैनी, मोहित तोमर, विनोद सैनी, मेघराज सैनी, धर्मवीर सैनी, अनुज सैनी, हरिओम सैनी, राजकुमार सैनी, महेंद्र सैनी, कपिल सैनी व विधानसभा क्षेत्र के समस्त सैनी समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

Related Articles

जामुन जिहाद के नाम पर हिन्दू नेता का हंगामा

जामुन जिहाद के नाम पर हिन्दू नेता का हंगामा

शाम ढलते ही शहर के कई इलाकों में परस जाता अंधेरा स्ट्रीट लाइटें नहीं

शाम ढलते ही शहर के कई इलाकों में परस जाता अंधेरा स्ट्रीट...

रात में करायी जा रही है शहर के बड़े नालों की सफाई

रात में करायी जा रही है शहर के बड़े नालों की सफाई

गोमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए

गोमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए