मेरठ। सीईओ कैंट जाकिर हुसैन देर रात छावनी की सड़कों पर उतर कर साफ सफाई का काम करा रहे हैँं। इसके अलावा वह बाजारों में लगने वाले जाम की वजह बने ठेले वालों से भी आग्रह कर रहे हैं कि जहां पर उनके लिए जगह निर्धारित की गयी है केवल वहां पर ही ठेले खड़े करें। बाजारों से गुजरने वालों के लिए असुविधा की वजह ना बनें। मेरठ का छावनी इलाका अपनी पुरानी पहचान जिसमें साफ सुथरी सड़कों और स्वच्छ वातावरण हुआ करता था वह तेजी से हासिल कर रहा है। यह सब सीईओ जाकिर हुसैन के प्रयासों से संभव हो पाया है।
साफ सुथरी व गड़ढा मुक्त सड़कें
कैंट बोर्ड के इंजीनियरिंग सेक्शन ने सीईओ के निर्देश पर तमाम सड़कों की कायाकल्प कर दी है। जिन क्षतिग्रस्त जिन सड़कों को लेकर लोग उलाहना दिया करते थे, वो सड़कें अब बेहद शानदार और जानदार नजर आती हैं। पूरे छावनी इलाके की सड़कों का कायाकल्प कर दिया गया है। तमाम सड़कें नयी बना दी गयी हैं या फिर उनकी इस प्रकार से मरम्मत की गयी है कि वो नयी सरीखी लगें। इस कार्य में इंजीनियरिंग सेक्शन का कार्य सराहनीय है। सीईओ के निर्देश पर यह संभव हो सका। लोग अब कहने लगे हैं कि छावनी की सड़कों ने अपना पुराना स्वरूप हासिल कर लिय है। यह वाकई शानदार है। इन सड़कों पर अब गाड़ियां गड्ढों में हिचकोले नहीं खाती हैं। यह वाकई बड़ा काम हैं।
सफाई व्यवस्था में आमूल-चूक परिवर्तन
छावनी क्षेत्र की सड़कें ही महज चकाचक नहीं हुई हैं, वहां की सफाई व्यवस्था में भी आमूल-चूक परिवर्तन किया गया है। सफाई व्यवस्था को लेकर बेहद सख्त लहजे में आलोचना की जाती थी, लेकिन सफाई व्यवस्था ने खुद आलाेचकों के मुंह बंद कर दिए हैं। पौ-फटते ही सफाई स्टाफ सड़कों पर उतर आता है। यह सब एसएस वीके त्यागी के प्रयासों से संभव हो सका। इसके अलावा सीईओ स्वयं भी लगातार अपडेट ले रहे हैं। सफाई व्यवस्था में भी शानदार सुधार हुआ है।
अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान
कैंट बोर्ड प्रशासन ने इन दिनों अवैध कब्जों के खिलाफ पूरे छावनी इलाके में अभियान चलाया हुआ है। सीईओ के निर्देश पर प्रति दिन कैंट बोर्ड के रेवेन्यू सेक्शन का स्टाफ इसको लेकर कार्रवाई कर रहा है। ये कार्रवाइयां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। रेवेन्यू सेक्शन हेड हितेष कुमार के निर्देश पर छावनी के तमाम प्रमुख बाजारों में दस्ते मुनादी कर रहे हैं। केवल मुनादी ही नहीं की जा रही है बल्कि जो व्यापारी दुकान का सामान सड़कों तक पसारे हुए हैं उनका समान भी जब्त किय जा रहा है। छावनी के सदर बाजार, गंज बाजार, कबाड़ी बाजार, सब्जी मंड़ी, दाल मंड़ी, सर्राफा बाजार, आबूलेन, लालकुर्ती आदि तमाम बाजारों में जहां व्यापारियों को दुकान का सामान सड़क पर रखने की बड़ी बुरी आदत पड़ गयी है वहां रेवेन्यू सेक्शन का स्टाफ प्रतिदिन मुनादी कर रहा है। इस दौरान कार्रवाई कर सामान भी जब्त किया जा रहा है। व्यापारियों को समझाया जा रहा है कि सड़क पर दुकान का सामान रखकर यातायात में बाधा पैदा ना करें। इससे बाजार में जाम लगता है। यदि बाजार में जाम लगता है तो उससे सबसे ज्यादा नुकसान बाजार के व्यापारी को ही होगा। क्योंकि जाम की मुसीबत काे देखते हुए बाजारा में फिर ग्राहक नहीं आएगा। यदि बाजार में ग्राहक ही नहीं आएगा तो फिर दुकान का सामान सड़क तक सजाने का फायदा ही क्या है। इसके अलावा पुलिस भी ऐसे मामलों में सड़क पर कब्जा कर यातायात में बाधा पैदा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करेगी। इसके अलावा कैंट बोर्ड की टीम रुडकी रोड पर सड़क किनारे खड़े होने वाले फल वालों को भी खदेड़ रही है।
Leave a comment