मसूरी! भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मसूरी मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ एक होटल के सभागार में हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला और भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं उपलब्धियों और संगठन की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी संवाद स्थापित करने के लिए तैयार करना रहा
कार्यक्रम में पहुंचे मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और समय-समय पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं उन्होंने कहा कि 2027 में चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देने के साथ ही घर-घर तक प्रचार प्रसार किया जा रहा है! इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल सतीश ढोडियाल पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल मदन मोहन शर्मा, पुष्पा पडियार, सचिन पवार कुशल राणा नरेंद्र मेलवान आदि मौजूद रहे!
Leave a comment