Home Uk देहरादून ऊधमसिंहनगर जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
ऊधमसिंहनगर

जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

ऊधमसिंहनगर। गदरपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीम ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। वहीं एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को ग्राम बकैनिया निवासी सर्वेश्वर सिंह की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी उर्मिला सिंह ने गदरपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और एक टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इसके बाद सकैनिया क्षेत्र के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक किशोर को भी इस मामले में संरक्षण में लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर, एक खोखा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 20 =