Home मेरठ खत्री युवा शक्ति संघ का मेयर को ज्ञापन
मेरठ

खत्री युवा शक्ति संघ का मेयर को ज्ञापन

खत्री युवा शक्ति संघ का मेयर को ज्ञापन

Share
खत्री युवा शक्ति संघ का मेयर को ज्ञापन
Share

सार्वजनिक पार्क का नाम योद्धा हरि सिंह नलवा के नाम पर रखने की मांग

मेरठ। खत्री युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री शांतनु अरोड़ा एवं प्रदेश प्रमुख खत्री नवीन अरोड़ा के दिशा-निर्देशानुसार संगठन की टीम ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया से भेंट कर शताब्दी नगर, सेक्टर-1 के एक सार्वजनिक पार्क का नामकरण भारतीय इतिहास के महान शूरवीर एवं वीर योद्धा हरि सिंह नलवा जी भारतीय इतिहास के महानतम योद्धाओं में से एक थे, के नाम पर रखे जाने की मांग की। महापोर को बताया गया कि हरिसिंह नलवा जो महाराजा रणजीत सिंह की सेना के महान सेनापति थे,वीरता की गाथाएं आज भी इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हैं। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणादायक मिसाल है। ऐसे महान वीर के नाम पर सार्वजनिक पार्क का नामकरण होना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में जिला संरक्षक – खत्री सुरेंद्र ढींगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष – खत्री अंशुल ग्रोवर, क्षेत्रीय महामंत्री – खत्री कपीश अरोड़ा, जिला अध्यक्ष – खत्री रोहित आनंद, जिला महामंत्री – खत्री ईशू आहूजा, जिला वरिष्ठ मंत्री – खत्री राजीव ओबेरॉय , जिला प्रचार मंत्री – खत्री उत्कर्ष मल्होत्रा,सह-प्रचार मंत्री – खत्री संदीप भसीन, उद्देश्य फाउंडेशन के अध्यक्ष – श्री हरिमोहन शर्मा आदि भी शामिल हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =

Related Articles

रंजन शर्मा को दोबारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व

रंजन शर्मा को दोबारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व

कार्यकारिणी चुनाव तय करेगा किसमे कितना है दम

कार्यकारिणी चुनाव तय करेगा किसमे कितना है दम

आतंक के साए में कारोबार को मजबूर पीएल शर्मा रोड के व्यापारी

आतंक के साए में कारोबार को मजबूर पीएल शर्मा रोड के व्यापारी

चौड़ी सड़कें बनीं संकरी गलियां, जाम से हाफ रहा शहर

चौड़ी सड़कें बनीं संकरी गलियां, जाम से हाफ रहा शहर