Home मेरठ चौड़ी सड़कें बनीं संकरी गलियां, जाम से हाफ रहा शहर
मेरठ

चौड़ी सड़कें बनीं संकरी गलियां, जाम से हाफ रहा शहर

चौड़ी सड़कें बनीं संकरी गलियां, जाम से हाफ रहा शहर

Share
चौड़ी सड़कें बनीं संकरी गलियां, जाम से हाफ रहा शहर
Share

प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण का ‘नासूर’ जब भी बड़ा अभियान है चलाया जाता नेता पहुंच जाते करने विरोध

मेरठ। शहर की धड़कन कहे जाने वाले प्रमुख बाजार आज विकास और आधुनिकता के बजाय अनियंत्रित अतिक्रमण की बदरंग तस्वीर बयां कर रहे हैं। व्यापारियों द्वारा दुकानों का सामान सड़क तक फैलाने, अवैध ठेलों और बेतरतीब पार्किंग के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि मुख्य मार्ग अब संकरी गलियों में तब्दील हो चुके हैं और आम जनता रोजाना भीषण जाम से जूझने को मजबूर है।

नाले फुटपाथ सब पर कब्जा

शहर के लगभग हर व्यावसायिक क्षेत्र में सड़क पर कब्जा जमाने की होड़ सी मची है। दुकानदारों ने न केवल नालों और फुटपाथों पर अपना सामान सजा रखा है, बल्कि मुख्य सड़क की पटरियों तक अतिक्रमण फैला लिया है। अतिक्रमण के कारण बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वाले ग्राहकों के कदम खुद-ब-खुद ठहर जाते हैं। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ नाम की कोई जगह नहीं बची है। सदर बाजार, शहर सराफा और वैली बाजार जैसे इलाकों में तो दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने के लिए इंच-इंच संघर्ष करना पड़ता है। सबसे चिंताजनक स्थिति आपातकालीन सेवाओं को लेकर है। इन बाजारों में जाम और अतिक्रमण का जाल इतना घना है कि किसी दुर्घटना या आगजनी की स्थिति में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का समय पर पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है।

विरोध की राजनीति

प्रशासनिक और नगर निगम स्तर पर समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर ये दावे हवा हो जाते हैं। जब भी नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई शुरू करती है, तो व्यापारी नेता विरोध करने पहुंच जाते हैं। राजनीतिक दबाव और विरोध के चलते अभियान बीच में ही दम तोड़ देता है और अगले ही दिन सड़कें फिर से कब्जे की चपेट में आ जाती हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी और अधूरे अभियानों का खामियाजा शहर की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। रोजाना जाम में फंसने से लोगों में भारी रोष और झल्लाहट है। शहरवासियों का सीधा सवाल है कि आखिर प्रशासन और नगर निगम इस ‘नासूर’ बन चुके अतिक्रमण से मेरठ को कब मुक्ति दिलाएंगे?

इन इलाकों का बुरा हाल

दुकान का सामान सड़कों पर रखने की वजह से जिन इलाकों का सबसे बुरा हाल है उनकी यदि बात की जाए तो सदर और कैंट क्षेत्र में सदर बाजार, गंज बाजार, लालकुर्ती, बांबे बाजार और आबूलेन। शहर में घंटाघर, वैली बाजार, हापुड़ स्टैंड भगत सिंह मार्केट, खैरनगर दवा बाजार, शहर सराफा, बुढ़ाना गेट और पैंठ एरिया। पीएल शर्मा रोड, शारदा रोड, लिसाड़ी रोड, ओडियन रोड, कबाड़ी बाजार और कंकरखेड़ा। नगरायुक्त सौरभ गंगवार बताते हैं कि पूरे महानगर में सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए निगम का प्रवर्तन दल लगातार अभियान चला रहा है। ठोस कार्रवाई भी की जा रही है। लेकिन लोगों को खुद भी जागरूक होना चाहिए।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + nineteen =

Related Articles

खत्री युवा शक्ति संघ का मेयर को ज्ञापन

खत्री युवा शक्ति संघ का मेयर को ज्ञापन

रंजन शर्मा को दोबारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व

रंजन शर्मा को दोबारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व

कार्यकारिणी चुनाव तय करेगा किसमे कितना है दम

कार्यकारिणी चुनाव तय करेगा किसमे कितना है दम

आतंक के साए में कारोबार को मजबूर पीएल शर्मा रोड के व्यापारी

आतंक के साए में कारोबार को मजबूर पीएल शर्मा रोड के व्यापारी