मेरठ। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ द्वारा सरकार द्वारा डीजल के रेटो मे वृद्धि को लेकर अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व मे एक की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें डीजल को लेकर केंद्र सरकार द्वारा ₹3 बढ़ाये जाने के खिलाफ ट्रांसपोर्टरो ने दिल्ली रोड मेरठ मे प्रदर्शन किया। ट्रांसपोर्टस ने ट्रांसपोर्ट नगर में भैंसा बुग्गी से माल पहुंचाने का संकल्प लिया।
गौरव शर्मा ने कहा कि सरकार को रोड टोल फ्री कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर देश हित के लिए ट्रांसपोर्टरो के लिए डीजल का मूल्य ₹3 से भी बढ़कर ₹10 तक भी बढ़ाया जाएगा। तो ट्रांसपोर्टर देश के लिए भाड़ा नहीं बढ़ाएंगे लेकिन सरकार को ट्रांसपोर्ट के लिए जब तक डीजल की वृद्धि हो रही है तब तक के लिए टोल टैक्स फ्री कर देना चाहिए। जिससे कि आम जनमानस को महंगाई की मार ना झेलनी पड़े। इस से ट्रांसपोर्टरो को भी व्यवसाय करने मे आसानी हो जाए। क्योंकि ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस द्वारा 21 मई से 23 मई तक दिल्ली एनसीआर मे ट्रांसपोर्टर द्वारा NGT टैक्स के विरुद्ध मे पूर्ण रूप से हड़ताल घोषित कर दी है।
गौरव शर्मा ने कहा कि अगर सरकार द्वारा ऐसे ही ट्रांसपोर्टरो का उतत्पीड़न किया जाता रहा तो ट्रांसपोर्ट व्यवसाय बिलकुल ख़तम हो जायेगा। इसी के साथ अध्यक्ष गौरव शर्मा ने सरकार को एक निवेदन पत्र भी लिखा है जिसमे ट्रांसपोर्टर ने अपनी मांगे उस पत्र मे लिखी है। इस मौके पर दीपक गांधी, रोहित कपूर,अंकुर प्रजापति,सुनील कौसिक,धीरज,मोनू, सोनू, गुलफाम, संगीत, राकेश प्रधान, सुशांत सिंह, गगनदीप सिंह, विपुल शर्मा, कृष्णा, देवेंद्र, राहुल गिरी, सुभास कुमार, मनीष प्रधान, टी आर, जिंदल, अम्बर गोयल, नीरज मुल्तानी,आदि मौजूद रहे।
Leave a comment