मेरठ। हनुमान मंदिर के समीप नॉनवेज बेचे जाने के विरोध में हिन्दुओं के फायर ब्रॉड नेता सचिन सिरोही ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन व पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह स्वयं इस संबंध में कार्रवाई को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर के समीप नॉनवेज की दुकानों की जानकारी सीएम योगी को भी भेज दी गयी है। सचिन सिरोही ने बताया कि शहर के थाना लालकुर्ति क्षेत्र की सब्जी मंडी में लगभग 150 वर्ष पुराना प्राचीन हनुमान मंदिर है, जिसके 20 मीटर के दायरे में सड़क के पार एक मस्जिद के बाहर अवैध अतिक्रमण करके बिना किसी मीट काटने या बेचने का लाइसेन्स के लगभग 10 से अधिक कच्ची दुकानें सड?क के दोनों तरफ हैं। नॉनेवज की इन दुकानों वजह से हिन्दू आस्थाओं को चोट पहुंचाते हुए सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की धज्जियाँ उड़ाते हुए जिसमें कहा गया है की मंदिर स्थल से कम से कम 100 मीटर के दायरे में कोई भी मीट या मदिरा जैसी किसी भी कार्य को मंदिर परिसर के पास नहीं किया जाना चाहिए लेकिन उसके बाद भी पुलिस प्रशासन की मिली भगत से इन दुकानों को नहीं हटाया जा रहा है हमारी और वहाँ रहने वाले सभी क्षेत्र वासियों की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी से यह मांग है की इन मीट की सभी दुकानों पर जल्द प्रशासन द्वारा बुलडोजर चला कर हटाया जाये नहीं तो इस मुद्दे को लेकर मेरठ कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सचिन सिरोही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन, धर्मेंद्र मलिक, संजय सबरवाल, योगी जयनाथ, मनोज उपाध्याय, पंडित ऋषि राज शर्मा, कविता, आचार्य नरेंद्र कुमार, अलका, नैना, सूरज, सुमन आहूजा, शिवा, अमरजीत, नरेश आशिवाल आदि भी शामिल रहे।
Leave a comment