मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल में आज एनेस्थेसियोलॉजी विभाग ने अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित सीपीआर(बी एल एस एवं ए सी एल एस) का 2 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण में लगभग 24 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। एनेस्थीसिया विभाग ने बीएलएस तथा ए सी एल एस बुनियादी चिकित्सा सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त करवाया। एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ योगेश मणिक ने उपरोक्त के बारे में बहुत विस्तृत जानकारी साझा की, प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया कि एक अधिक परिष्कृत और उन्नत प्रमाणन पाठ्यक्रम है जो बीएलएस के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। आपातकालीन स्थिति के शुरुआती चरणों में बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) दिया जाता है, जबकि एसीएलएस वह सहायक चिकित्सा देखभाल है जिसका उपयोग स्वास्थ्य सेवा पेशेवर अस्पताल में उपचार जारी रखने के लिए करते हैं। विभाग के आचार्य डॉ विपिन धामा ने बताया कि अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का बीएलएस कोर्स प्रतिभागियों को कई जानलेवा आपात स्थितियों को तुरंत पहचानने, उच्च गुणवत्ता वाले चेस्ट कंप्रेशन देने, उचित सांसें और वेंटिलेशन प्रदान करने और एईडी का शीघ्र उपयोग करने का प्रशिक्षण देता है।
Leave a comment