Home मेरठ प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया
मेरठ

प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

Share
प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया
Share

151 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित, हल्द्वानी के नगर निगम ऑडिटोरियम में मेधावी विधार्थी सम्मान समारोह

मेरठ/हल्द्वानी। मेरठ के बड़े भाजपा नेता व यूपी का ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा पंड़ित आदेश फौजी ने हल्द्वानी में प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंंने कहा कि युवाओं को सम्मानित करना उनके लिए गौरव की बात है। मेरी आवाज सुनो फांउडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ.रेनू शरण ने की जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती को नमन कर मां भारती के वीर सपुत पूर्व मुख्य मंत्री रहे स्व.बी.सी.खंडूरी को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गयी। विद्यार्थियों को मेडल,सर्टिफिकेट से सम्मानित कर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आप हमारे राष्ट्र का भविष्य हो विकसित भारत में युवाओं की भूमिका अहम है। आपका मेधावी सम्मान आपके अनुशासन, समर्पण और मेहनत का परिणाम है। आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढें।संस्था आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पं आर.डी.शर्मा का धन्यवाद किया।  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने भी संबोधित किया। संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की विशिष्ट अतिथि संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी ने बच्चों को अनुशासन सेवा सर्मपण व कड़ी मेहनत से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है अपना आशिर्वाद देते हुए उद्बोधन किया। आयोजकों को पटका पहनाकर एवं भगवान परशुरामजी की प्रतिमा व मतदाता ही राष्ट्र निर्माता पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन मीना जोशी,कविता तिवारी ने किया। मंचासिन अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष मीना राणा द्वारा पुष्प गुच्छ भेजकर किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में नैनीताल जिले के संस्कृत विद्यालय ,सीबीएससी.आईसी.एससी.बोर्ड के विधार्थीयों को सम्मानित किया। इस अवसर पर तन्नु शुक्ला, प्रदीप शर्मा,अशोक पांडे, दीपक शर्मा, सुमित बाल्मीकि, योगेश गोस्वामी सुमन पाठक,विधा जोशी,संगीता गुप्ता,गीता पांडे,रेनू रौतेला,तथा संस्था के पदाधिकारी सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − eight =

Related Articles

आज का राशिफल

आज का राशिफल

LLRM मेडिकल में सीपीआर प्रशिक्षण का समापन

LLRM मेडिकल में सीपीआर प्रशिक्षण का समापन

जगन्नाथ मंदिर सदर की संपत्ति माल खाने में जमा

जगन्नाथ मंदिर सदर की संपत्ति माल खाने में जमा

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती बनाई

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती बनाई