Home Uncategorized हवा में मंडराया खतरा: चंडीगढ़ में सायरन बजते ही बढ़ी दहशत, लोगों को घरों में रहने का आदेश
Uncategorized

हवा में मंडराया खतरा: चंडीगढ़ में सायरन बजते ही बढ़ी दहशत, लोगों को घरों में रहने का आदेश

Share
Share

9 मई 2025 को चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई, जिसके बाद शहर में सायरन बजने लगे। यह चेतावनी वायुसेना स्टेशन से संभावित हवाई हमले के संकेत के रूप में दी गई थी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपने घरों में रहने और बालकनी या खिड़कियों से दूर रहने की अपील की है। इस चेतावनी के पीछे पाकिस्तान द्वारा भारत के विभिन्न शहरों में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों की श्रृंखला है, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया। हालांकि, चंडीगढ़ में संभावित खतरे को देखते हुए यह एहतियातन कदम उठाया गया है।

आपको बता दे कि पंजाब को हाई अलर्ट पर रखा गया है. एयर फोर्स स्टेशन द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि संभावित हमले को लेकर सतर्कता जरूरी है. चंडीगढ़ प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों से घरों में रहने और बालकनी या छत पर न निकलने की सख्त हिदायत दी है. रिहायशी इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

पंजाब में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को अगले तीन दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह कदम नागरिको के लिया सुरक्षा बढ़ाये रखने के लिया उठाया गया है। किसी भी प्रकार की घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को घर पर रखें और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें.पंजाब के जालंधर में स्थित सुरनुसी ऑर्डनेंस फैक्ट्री को निशाना बनाने के प्रयास में एक पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया. यह ड्रोन डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जालंधर के पास इंटरसेप्ट किया गया, जिससे एक बड़ा हमला टल गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 12 =