Home मेरठ IG ने लिया UPSSF के इंतजामों का जायजा
मेरठ

IG ने लिया UPSSF के इंतजामों का जायजा

IG ने लिया UPSSF के इंतजामों का जायजा

Share
IG ने लिया UPSSF के इंतजामों का जायजा
Share

सेनानायक डॉ. एम.पी. सिंह ने वाहिनी की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी

मेरठ। पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य/पश्चिमी जोन डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने मेरठ में 44वीं वाहिनी पीएसी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में संचालित 05वीं वाहिनी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) सहारनपुर के कार्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, अभिलेखों और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। साथ ही, सहारनपुर में निर्माणाधीन वाहिनी परिसर की प्रगति की समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान 05वीं वाहिनी UPSSF के सेनानायक डॉ. एम.पी. सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत किया। उन्होंने वाहिनी की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। सेनानायक ने बताया कि वाहिनी के जवानों को RRTS, नोएडा मेट्रो और एयरपोर्ट्स जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकि से निरीक्षण

आईजी ने वाहिनी कार्यालय के विभिन्न प्रशासनिक पटलों, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से दैनिक कार्यप्रणाली और सुरक्षा ड्यूटी से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।सहारनपुर में 05वीं वाहिनी UPSSF के निर्माणाधीन परिसर की प्रगति निरीक्षण का प्रमुख बिंदु रही। पुलिस महानिरीक्षक ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, बुनियादी ढांचे और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए और इसकी नियमित निगरानी की जाए, ताकि परियोजना तय समयसीमा में पूरी हो सके। इस निरीक्षण के दौरान 05वीं वाहिनी UPSSF के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + sixteen =

Related Articles

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित