Home मेरठ आज का राशिफल
मेरठ

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Share
आज का राशिफल
Share
श्रीधाम वृंदावन। आज देश भर में पवित्र गंगा दशहरा का श्रद्धाजुजन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम ग्रह नक्षत्र खास प्रभाव रखते हैं। गंगा दशहरा के पवित्र स्नान के मौके पर  बुधादित्य, शंख, वज्र, वाशि और सुनफा योग का अद्भुत साथ मिलेगा। इस अद्भुत योग का लाभ जिन राशियों को मिलने जा रहा है उनमें मेष, कर्क, तुला या मकर शामिल हैं। इस अद्भुत संयोग से आज आपको  रूचक योग का महालाभ रहा है। वहीं दूसरी ओर कल चंद्रमा सुबह 09:07 के बाद कन्या राशि में संचार करेंगे, जिससे कई राशियों के रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और करियर में बड़ी तरक्की के योग बनेंगे।

आज का भविष्यफल

मेष – आज सुबह से ही पारिवारिक और व्यक्तिगत कामों को लेकर दौड़-धूप रहेगी। अच्छी बात यह है कि आप समय के अनुसार अपने काम निपटाते भी जाएंगे। मेलजोल बढ़ेगा और ये संपर्क आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। वृष – आपका व्यक्तित्व और स्वभाव आसपास के लोगों पर अच्छा प्रभाव डालेगा। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, लेकिन आय के साधन भी बढ़ेंगे। आर्थिक समस्या ज्यादा परेशान नहीं करेगी। अच्छा व सुखद समाचार मिलेगा। मिथुन – आज घर की मरम्मत या देखरेख से जुड़े कामों में दिन का अधिकतर समय बीत सकता है। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। इसका फायदा उठाना ठीक रहेगा। कर्क – परिवार के साथ खरीदारी या जरूरी कामों में समय बीतेगा। संतान की किसी उपलब्धि से मन में खुशी और सुकून रहेगा। अगर आज आप कोई खास काम पूरा करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर काम शुरू कर दें। सिंह – अधूरा पड़ा कोई काम आज पूरा हो सकता है। आप अपने अंदर नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति से संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। कन्या – सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। फाइनेंस से जुड़े कामों में सुधार आएगा और आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। बहुत अच्छी खबर भी अपको मिल सकती है। तुला – रूका हुआ धन आज मिलने के योग बन रहे हैं, तो आज उसे पाने की अच्छी उम्मीद है। किसी नए संपर्क से भी लाभ मिल सकता है। अगर प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो आपका फैसला बेहतर रहेगा। वृश्चिक- आज दोपहर तक संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उसमें गति आएगी और सफलता भी मिल सकती है। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप होगा। धनु – ग्रह स्थिति अनुकूल है, ये जरूर लाभ देंगे। कुछ समय से अधूरे पड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। किसी खास काम को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी या परिवार से जुड़ा कोई रुका हुआ बनेगा। मकर – आज का दिन किसी बड़े लाभ की खबर ला सकता है। अगर कोई कोर्ट केस से जुड़ी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। मित्रों या संबंधियों के साथ गेट-टूगेदर जैसा खुशनुमा कार्यक्रम बन सकता है। कुंभ – कोई अधूरा पड़ा काम पूरा होने से मन को शांति मिलेगी। परिवार के लोगों का मान-सम्मान बनाए रखने से उनका आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। युवा वर्ग इच्छित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेगा। विवादित मामलों को सुलझाएंगे। मीन – किसी गतिविधि खासतौर से जॉब को लेकर अनुकूल परिणाम मिलने का समय आ गया है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। लेकिन रहें सावधान।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + thirteen =

Related Articles

LLRM मेडिकल में सीपीआर प्रशिक्षण का समापन

LLRM मेडिकल में सीपीआर प्रशिक्षण का समापन

जगन्नाथ मंदिर सदर की संपत्ति माल खाने में जमा

जगन्नाथ मंदिर सदर की संपत्ति माल खाने में जमा

प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती बनाई

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती बनाई