Home मेरठ MD की अध्यक्षता मे जन-सुनवाई
मेरठ

MD की अध्यक्षता मे जन-सुनवाई

MD की अध्यक्षता मे जन-सुनवाई

Share
MD की अध्यक्षता मे जन-सुनवाई
Share

मेरठ । पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीध्र एवं प्रभावी समाधान को प्राथमिकता देते हुए डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मे प्रबन्ध निदेशक  रवीश गुप्ता की अध्यक्षता मे जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। जन-सुनवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। जन-सुनवाई के दौरान मेरठ, गाजियाबाद, लोनी एवं मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न जनपदों से आए उपभोक्ताओं द्वारा बिलिंग, मीटर, विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित कुल 47 शिकायते प्रस्तुत की गई अधिकारियों ने कई मामलों मे, मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतों का समाधान किया जिससे उपभोक्ताओं को तुरन्त राहत प्राप्त हुई शेष लंबित मामलो के संबंध मे अधिकारियों को निर्देशित किया गया की सभी शिकायतों का निस्तारण समयावधि मे गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए साथ ही प्राप्त शिकायतो की नियमित समीक्षा करते हुए उनके त्वरित समाधान की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ बनाया जाए।
जन-सुनवाई के दौरान यह भी निर्देश दिए गए की उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान मे, संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाई रखी जाए जिससे की उपभोक्ताओं को बेहतर एवं संतोषजनक सेवाए उपलब्ध कराई जा सके। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए, डिस्कांम द्वारा प्रत्येक मंगलवार को संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत जन-सुनवाई एवं उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे स्थानीय स्तर पर, समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। जन-सुनवाई मे डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें श्री संजय जैन निदेशक(वाणिज्य), आशु कालिया निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन), एनकेमिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त)। देवेन्द्र चन्द्र वर्मा मुख्य अभियन्ता, पीके सिंह मुख्य अभियन्ता, मो सगीर मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह, मुख्य अभियन्ता, नवनियुक्त मुख्य अभियन्ता मेरठ-प्रथम रजनीकांत मिश्र।
इसके अतिरिक्त जन-सुनवाई मे अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, अरूण कुमार अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो. अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टाॅफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 7 =

Related Articles

सहायक आवास आयुक्त से मिले व्यापारी नेता

सहायक आवास आयुक्त से मिले व्यापारी नेता

धरना स्थल को सील सेंट्रल मार्केट पीएसी के हवाले

धरना स्थल को सील सेंट्रल मार्केट पीएसी के हवाले

सेंट्रल मार्केट में शांति पूर्ण फिर भी पीएसी तैनात

सेंट्रल मार्केट में शांति पूर्ण फिर भी पीएसी तैनात