Home मेरठ कैंट विधायक ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ
मेरठ

कैंट विधायक ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

कैंट विधायक ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

Share
कैंट विधायक ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ
Share

 

मेरठ ।कैंट विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विधायक श्री अमित अग्रवाल जी द्वारा विभिन्न स्थानों पर सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण नारियल फोड़कर किया गया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे। उन्होंने विकास कार्यों के लिए कैंट विधायक का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में वार्ड 15 स्थित बागपत रोड की शिवम सुदर्शन कॉलोनी में पार्क के तीनों ओर लगभग 150 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्मित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया, जिसकी कुल लागत लगभग 21.19 लाख है। इसके अतिरिक्त वार्ड 15 के दिनेश विहार क्षेत्र में चन्द्र बोस जी के मकान से अमित अग्रवाल जी के मकान तक लगभग 170 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत लगभग ?21.00 लाख है। वार्ड 22 के गोलाबड क्षेत्र में मदन आटा चक्की से लाला जी की डेरी तक लगभग 150 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उसका लोकार्पण किया गया, जिसकी कुल लागत लगभग ?17.10 लाख है। यह कार्य क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं बेहतर आवागमन को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। साथ ही गगन विहार, रोहटा रोड क्षेत्र में रामपाल ढाका के मकान से सुरेश पाल के मकान तक लगभग 180 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत लगभग ?21.00 लाख है। इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता का सहयोग एवं विश्वास ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों की गति जारी रहेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, कपिल राही, रमेश गोलाबड गोला प्रधान, विवेक त्यागी, दीपक गर्ग, सोनू तानिया, कुलदीप ठाकुर, प्रदीप भारद्वाज, आकाश तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − eight =

Related Articles

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला