उड़ान के 40 मिनट बाद इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, तिरुपति में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आ गई। सुरक्षा कारणों से विमान को 40 मिनट तक आसमान में ही मंडराना पड़ा और अंततः तिरुपति एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।