एटा में गरजे योगी, कहा – कांग्रेस-सपा ने भारत को पहचान के संकट में डाला !
उत्तर प्रदेश के एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले भारत को मुगलों ने लूटा, फिर अंग्रेज़ों ने तबाह किया और जो बचा-खुचा था उसे कांग्रेस और सपा ने बर्बाद कर दिया। योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने देश को पहचान के संकट में डाल दिया, जबकि आज डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीतियों और अपराधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।