सुनारिया जेल से रिहा होकर राम रहीम सिरसा रवाना, मिली लंबी पैरोल!
हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दी है। यह पैरोल रक्षाबंधन से ठीक पहले दी गई है। 5 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे राम रहीम सुनारिया जेल, रोहतक से अपने काफिले के साथ सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। इससे पहले भी राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो दी जा चुकी है, जिस पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठते रहे हैं।